फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने चलाया जनसंपर्क अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान क्रांति यात्रा को सफल बनाएं किसान : चौधरी बलराम सिंह
विज्ञापन

नजीबाबाद/मंडावली । केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में किसान क्रांति यात्रा और दो अक्तूबर को दिल्ली राजघाट पर विशाल प्रदर्शन के लिए भाकियू का जनसंपर्क अभियान जारी है। प्रांतीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह ने सभी किसानों से दिल्ली प्रदर्शन में पहुंचने की सलाह दी है।
भारतीय किसान यूनियन के चौधरी बलराम सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने फसलों का दोगुना दाम दिलाने, एक लाख तक के सभी किसानों के कर्ज माफ करने, विद्युत, खाद, बीच आदि की बढ़ी दरें वापस लेने के वायदे पूरे न कर किसानों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि 13 सितंबर 2018 से हरिद्वार से शुरू हुई किसान क्रांति यात्रा दो अक्तूबर 2018 को दिल्ली पहुंचकर केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ गुस्से का इजहार करेगी। उन्होंने सभी किसानों से क्रांति यात्रा के साथ दिल्ली कूच करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर गजेंद्र सिंह, जिला सचिव महेंद्र सिंह, विपिन राज, ऋषिपाल सिंह, नीरज चौधरी, सरदार सुखविंदर सिंह, विक्रम सिंह के नेतृत्व में किसानों ने दो अक्तूबर को दिल्ली कूच करने के लिए क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। किसान नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए क्रांति यात्रा के समापन पर दिल्ली प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें