फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच निकलेगा रामडोल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में निकलेगा रामडोल जुलूस
विज्ञापन

नूरपुर। मंगलवार को नगर में निकलने वाले रामडोल जुलूस की पुलिस ने तैयारी कर ली है। रामडोल का जुलूस दोपहर करीब एक बजे पुराना शिव मंदिर से भारी सुरक्षा के बीच शुरू होगा। जुलूस के लिए सुरक्षाकर्मियों का नूरपुर पहुंचना शुरू हो गया है।
नूरपुर में रामडोल के जुलूस को निकालने को लेकर तीन वर्ष पूर्व काफी विवाद हुआ था। रामडोल समिति के सदस्य पुराने रास्ते से ही जुलूस निकालने को लेकर अड़े थे, जबकि संप्रदाय विशेष के लोग बदले हुए रास्ते से जुलूस निकालने की मांग कर रहे थे। इस बात को लेकर काफी हंगामा हुआ था और हिंदुओं ने जुलूस रोक दिया था। बाद में तत्कालीन जिलाधिकारी वीके आनंद द्वारा पुराने रास्ते ही जुलूस निकाले जाने की अनुमति देने के बाद करीब छह माह के बाद रुका हुआ जुलूस भारी सुरक्षा के बीच निकाला गया था। उस समय बरेली जोन के सभी जनपदों से पुलिस बल को नूरपुर में तैनात किया गया था, तभी से रामडोल जुलूस को काफी संवेदनशील माना जाता है। हालांकि पिछले दो वर्षों में जुलूस काफी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है तथा जुलूस निकलवाने में मुस्लिमों ने भी सहयोग दिया है, लेकिन ऐतिहातन जुलूस के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया जाता है। इस बार भी पुलिस ने जुलूस निकालने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस ने इसके लिए दोनो पक्षों के करीब 30 लोगों को मुचलका पाबंद किया है। इसके अलावा जुलूस के रास्ते पर शरारती तत्वों पर निगाह रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जुलूस के लिए नगर में सुरक्षाकर्मियों का पहुंचना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पुलिस बल तैनात रहेगा
जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से निकालने के लिए नूरपुर को पूरी तरह से किले में तब्दील किया जाएगा। प्रशासन ने जुलूस के लिए छह सीओ, 18 एसएचओ, 71 दरोगा, 37 एचसीपी, 325 सिपाहियों के अलावा दो प्लाटून पीएसी व आरएफ को लगाया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी, दंगा नियंत्रण वाहन व आंसू गैस की वैन भी तैनात रहेगी। एसपी सिटी व एडीएम पूरे जुलूस पर नजर रखेंगे। प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार के अनुसार जुलूस की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

शिवाला कला में तनाव
शिवाला कलां। शिवाला कलां में रामडोल के जुलूस निकालने को लेकर तनाव बना हुआ है। प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को गांव में कोई नई परंपरा शुरू न करने की सख्त हिदायत दी गई है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। शिवाला कलां में रामडोल जुलूस निकालने को लेकर पिछले वर्ष भी तनाव हुआ था। इस वर्ष गांव में ईद पर बड़े पशुओं की कुर्बानी न होने देने के कारण ग्रामीणों ने ईद नही मनाई थी। इसके बाद से रामडोल को लेकर प्रशासन सतर्क है। तीन दिन पहले डीएम व एसपी ने हिंदू पक्ष की बैठक लेकर कोई नई परंपरा शुरू न करने की सख्त हिदायत दी थी। मामले को लेकर गांव में तनाव है, जिसे देखते हुए पुलिस व अर्ध सैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं। थानाध्यक्ष अमन सिंह ने बताया कि गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें