फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर रास्तों पर पड़े पशुओं के ओज ने खोली पालिका के सफाई इंतजामों की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ईद-उल-अजहा पर रास्तों पर जहां-तहां फैले पड़े पशुओं के अवशेषों ने नगर पालिका के सफाई इंतजाम की पोल खोलकर रख दी। कुर्बानी के बाद पशुओं के ओज रास्तों पर पड़े रहे। दुर्गंध मारते पशुओं के अवशेषों को उठवाने के लिए लोग पालिका के बनाए कंट्रोल रूम को फोन करते रहे। फोन रिसीव करना तो दूर दिन भर पालिका कर्मी नजर ही नहीं आए।
विज्ञापन

कुर्बानी के बाद लोगों ने लापरवाही से पशुओं के अवशेषों को रास्तों पर खुलेआम फेंक दिया। पशुओं के अवशेषों से दोपहर के वक्त रास्तों पर दुर्गंध के कारण चलना दूभर हो गया। परेशानी होने के बाद कुछ लोगों ने पालिका के बनाए कंट्रोल रूम को फोन भी किया। लेकिन फोन रिसीव करना तो दूर शाम तक पालिका कर्मी नजर ही नहीं आए। इससे रास्तों पर चलना मुश्किल हो गया। लोग नाक पर हाथ रख कैसे भी रास्तों से गुजरने को मजबूर रहे। ईद-उल-अजहा पर साफ-सफाई के इंतजाम के लिए नगर पालिका ने पांच कंट्रोल रूम बनाए थे। लेकिन ईद-उल-अजहा पर फैली अव्यवस्थाओं को देखकर पालिका के सफाई इंतजाम धरे रह गए।

कई दिनों तक नहीं उठते ओज
अमरोहा। मोहल्ला कोट निवासी दुकानदार मुजफ्फर का कहना है कि पालिका कर्मी ईद-उल-अजहा के बाद कई दिनों तक सफाई करने नहीं आते। रास्ते पर गंदगी फैली होने के कारण ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ती है। कुछ ग्राहक तो दूर से ही वापस लौट जाते हैं।
विज्ञापन


शिकायत के बाद भी नहीं होती सुनवाई
अमरोहा। मोहल्ला कोट के ही रहने वाले इकबाल ने बताया कि घर के पास में ही नगर पालिका कार्यालय है। पिछली बार भी गंदगी और ओज उठवाने की शिकायती लेकर गए थे। इसके बावजूद पांच दिनों तक रास्ते पर गंदगी पड़ी रही। पालिका में लोगों की समस्या नहीं सुनी जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें