अमरोहा। सुबह में हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों ने बेहाल कर दिया। आसमान में बादल छाए रहे। जिससे मौसम खुशनुमा रहा।
बुधवार की तड़के में हुई बारिश से जहां लोगों को राहत महसूस हुई, वहीं दिनभर रही उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन भर आसमान में काले बादल छाए रहे, लेकिन शहर में बारिश नहीं हुई। जनपद के कई हिस्सों में बादल जमकर बरसे। जबकि शहर में बारिश न होने से लोगों को पूरी तरह से गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। आसमान में घने काले बादल छाने और बारिश होने से मौसम तो सुहावना बना रहा, लेकिन दिन चढ़ते ही उमस बढ़ने के कारण लोग बेहाल दिखाई दिए। बादल छाए होने के बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। घर के अंदर हो या बाहर, ऑफिस हो या दुकान हर जगह लोगों के उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। देर शाम पुरवाई से लोगों को राहत मिली। ईद की छुट्टी के चलते बच्चों ने पार्कों में मौसम का आंनद लिया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश होने की संभावनाए बनी हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।