200 पौधे लगाए
हल्दौर । गांव नांगलजट में स्थित खाली पड़ी धार्मिक देव स्थलों व चरागाह की भूमि पर रिटायर्ड मेजर की अगुवाई में लोगों ने पौध रोपण किया। बुधवार को गांव नांगलजट में स्थित देव स्थलों व चारागाह की खाली पड़ी भूमि पर गांव चांदा नंगली निवासी रिटायर्ड मेजर सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में आम, जामुन, नीम आदि के करीब 200 पौधे रोपित किए। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने व पौध रोपण करने की अपील की। इस अवसर पर भाकियू के ब्लॉक उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, चौधरी मदनपाल सिंह, सागर सिंह, आशीष कुमार, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।
बिजली धर पर किया प्रदर्शन
हल्दौर। भारतीय किसान यूनियन बिजली की समस्याओं से खफा होकर गांव नांगलजट बिजलीघर पर बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कुमार व ब्लॉक उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से विद्युत समस्याओं से निजात पाने के लिए आयोजित धरने में भारी तादाद में लोगों से शामिल होने की अपील की।