अमरोहा। शासन के सख्त निर्देशों के बाद भी शहर की मुख्य सड़कें अतिक्रमण की जद में हैं। ज्यादातर दुकानें नालियों के उपर बनी है, जबकि उनका समान सड़कों पर रखा हुआ है। अतिक्रमण के चलते सड़के पर निकलना दूभर हो गया है। जिससे अए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। बावजूद इसके पालिका प्रशासन कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।
शहर के मोहल्ला कोर्ट से लेकर कोतवाली तक सैंकड़ों दुकाने हैं। मोहल्ला लकड़ा, नौबतखाना और बड़ा बाजार की स्थिति बेहद खराब है। परचून, कपड़ा, कास्मेटिक, सराफ, जूता और बर्तनों का बड़ा व्यापार होता है। कई बड़ी दुकाने है। शहर की नहीं बल्कि देहात से हजारों लोग बाजार करने के लिए आते हैं। लेकिन दुकानदारों की मनमानी इस कदर हावी है कि उन्होंने तिरपाल लगाकर सड़क को अपने कब्जे में ले लिया है। सड़क पर जाम की स्थिति बनने लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों का कहना है कि ज्यादातर दुकानें नालियों के उपर तक बनी हुई है। ऊपर से लोग तिरपाल लगाकर सड़कों पर सामान लगा लेते हैं। वहीँ मुख्य बाजार में प्रतिबंध के बाद भी ई-रिक्शा बाजार में फर्राटे भर रहे हैं। जिसके चलते चलते जाम लग जाता है। इससे लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायतों के बाद भी पालिका प्रशासन अतिक्रमण हटाने को कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। हालांकि कर्मचारी कभी-कभी खानापूर्ति कर कागजी कार्रवाई पूरी कर लेते हैं।
--------
जल्द की अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चिन्हित किया जाएगा। इसके बाद पुलिस के सहयोग से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
- सुखवीर सिंह, एसडीएम व प्रभारी ईओ नगर पालिका अमरोहा