फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामठेरा के विद्या मंदिर को मान्यता आठवीं कक्षा तक की, प्रवेश 12 वीं तक , नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मान्यता आठवीं की, पढ़ाई 12वीं तक
विज्ञापन

धामपुर। सरकार के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को कई निजी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गांव रामठेरा का श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर की मान्यता को लेकर भारी गड़बड़ मिली। बीईओ डीएल राणा ने बताया कि स्कूल की सरकार से मान्यता केवल कक्षा आठ तक की है। लेकिन स्कूूल में कक्षाएं 12 वीं तक की चल रही हैं। स्कूल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सरकार की ओर से आदेश है कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ऐसे सभी विद्यालयों की मान्यता को रद्द किया जाए। जो सरकार की आंखों में धूल झोंककर निर्धारित मान्यता से ऊपर की कक्षाओं को चला रहे हैं। रामठेरा विद्या मंदिर को आठवीं कक्षा तक की मान्यता है। निरीक्षण के दौरान स्कूल के बच्चों से बात की गई तो उन्होंने बताया गया कि वह कक्षा नौ, कक्षा 12 के विद्यार्थी हैं। स्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्य के न मिलने की वजह से मान्यता संबंधी अभिलेख उपलब्ध नहीं हो सके हैं। फिलहाल स्कूल को नोटिस जारी किया गया है। यदि मान्यता के संबंध में स्कूल की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं आता है तो डीआईओएस को अवगत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें