फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस फरवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
दस फरवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
विज्ञापन

बिजनौर।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर करीब 13 लाख बच्चों को एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाई जाएगी। जिले में करीब 55 से 60 प्रतिशत बच्चों व युवकों में खून की कमी है। जिले में यह कार्यक्रम साल में दो बार चलाया जाता है।
विज्ञापन

जनपद में दस फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर विद्यालय, मदरसा, आंगनबाड़ी केंद्र व अन्य स्थानों पर छह से 19 साल तक के बच्चों व युवकों को खून की कमी दूर करने के लिए एल्बेंडाजॉल की गोली दी जाएगी। चिकित्सकों के मुताबिक बच्चों व युवकों में खून की कमी दूर करने के लिए साफ सफाई भी जरूरी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग, मदरसा बोर्ड व आंगनबाड़ी अधिकारियों की बैठक कर शुक्रवार को निर्देश जारी किए। कृमि की बीमारी होने पर बच्चों व युवकों में खून की कमी हो जाती है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में करीब 60 प्रतिशत बच्चे व युवकों में खून की कमी है। कार्यक्रम के तहत स्कूल जाने वाले बच्चों युवकों के साथ-साथ स्कूल नहीं जाने वालों को भी कवर किया जाएगा। कृमि की बीमारी होने से दस्त, पेट में दर्द, कमजोरी और भूख की कमी मुख्य लक्षण है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक भानु प्रकाश ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यालय, मदरसे, आंगनबाड़ी केंद्र व अन्य स्थानों पर बच्चों व युवकों दवाई दी जाएगी। ताकि कृमि की बीमारी से उन्हे बचाया जा सके।
विज्ञापन

कैसे फैलती है बीमारी
कृमि संक्रमण अस्वच्छता के कारण होता है।
संक्रमित मिट्टी के संपर्क में आने से कृमि संक्रमण संचारित होता है।
बच्चों में नंगे पैर खेलने व घूमने, हाथ धोए बिना खाना खाने।
खुले में शौच करने, शौच के बाद हाथ नहीं धोने।
फल व सब्जियां बिना धोए खाने, बिना ढका खाना खाने से।
बचाव
-नाखून साफ व छोटे रखने, घर के आसपास सफाई रखने।
-हमेशा साफ पानी पीने, खाने को ढक कर रखने।
-साफ पानी से फल व सब्जियां खाने।
-खाने से पहले और शौच के बाद हाथ धोने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें