फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम पांच बजे तक ही स्वीकार किए जाएंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
लाउडस्पीकर के आवेदन की आज अंतिम तिथि
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। हाईकोर्ट के आदेेश धर्मस्थलों पर लाउड स्पीकर लगवाने संबंधी अनुमति आवेदन पत्र जमा कराने की 15 जनवरी अंतिम तिथि है। नजीबाबाद तहसील क्षेत्र से रविवार देर शाम तक 1029 धर्मस्थलों पर लाउड स्पीकर लगाने के लिए आवेदन पत्र जमा हुए थे।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के निर्देश पर बड़ी संख्या में धर्मस्थलों से जुड़े प्रतिनिधि इबादत, पूजा आदि के लिए धर्मस्थलों पर लाउड स्पीकर लगाने की अनुमति के लिए आवेदन कर रहे हैं। एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 15 जनवरी को शाम पांच बजे के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नजीबाबाद तहसील क्षेत्र में रविवार देर शाम तक नजीबाबाद तहसील सहित आसपास के क्षेत्रों के 1029 धर्मस्थलों पर लाउड स्पीकर लगाने के लिए एसडीएम कार्यालय में आवेदन जमा हुए थे। इनमें नजीबाबाद से 376, किरतपुर से 329, मंडावली से 106, नांगल से लाउड स्पीकर लगाने के लिए 90 आवेदन किए गए हैं। इनमें नजीबाबाद तहसील के अंतर्गत आने वाले कोतवाली देहात थाना क्षेत्र से 188 और नगीना देहान थाना क्षेत्र के 140 धर्मस्थल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें