फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी, सवा तीन बीघा गन्ना जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी, सवा तीन बीघा गन्ना जलकर राख
विज्ञापन

अमरोहा/हसनपुर/ नौगवां सादात। ताहरपुर बिजली घर से जुड़े चकौरी गांव मेें हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने सवा तीन बीघा गन्ना जलाकर राख कर दिया। आग लगने से किसानों में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित किसान ने बिजली की लापरवाही के चलते हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चकौरी निवासी रामकुंवर पुत्र रामजस किसानी करते हैं। उनका गांव के उत्तर दिशा में ईख का खेत है। बुधवार की दोपहर फसल के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में अचानक फाल्ट होने से चिंगारी खेत में जा गिरी। जिससे ईख में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही ग्रामीण खेत की और दौड़ पड़े। एक-दूसरे की मद्द से पानी की बौछार कर किसी तरह आग को बस में किया। किसान के मुताबिक सवा तीन बीघा गन्ने जलने से करीब पचास हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। वहीं, नौगवां सादात के गांव खेड़का में किसान ओमपाल यादव के ईख के खेत के पास सरकारी ट्यूबवेल है। बुधवार की दोपहर करीब दो बजे ट्यूबवेल पर रखे ट्रांसफार्मर पर जा रही 11 हजार की हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर खेत में जा गिरा। इससे ईख में आग लग गई। धुआं उठता देख आसपास खेतों में मौजूद किसान दौड़ कर मौके पर पहुंचे। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने खेत में ट्रैक्टर दौड़ा कर आग पर काबू पाया। तब तक ओमपाल की सात बीघा ईख और पड़ोसी मोहर सिंह जाटव की एक बीघा ईख जल कर खाक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें