प्रथम चरण में 1800 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका
नजीबाबाद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रथम चरण में 1800 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण किया जाएगा। वैक्सीन का मॉकड्रिल 11 जनवरी को होगा।
कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के चेयरपर्सन एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान की पीएचसी प्रभारी एवं कोऑर्डिनेटर डॉ. फैज हैदर से समीक्षा की। डॉ. फैज हैदर ने नजीबाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, महिला चिकित्सालय और लाला भोजाराम नेत्र चिकित्सालय में तीन-तीन कक्षों में टीकाकरण की व्यवस्था की जानकारी दी। बताया कि प्रथम चरण में 1800 स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण किया जाएगा। तीन दिन के भीतर प्रथम चरण का अभियान पूरा होने के बाद 28 वें दिन वैक्सीन का दूसरा टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण से संबंधित समस्त तैयारी पूरी करने की एसडीएम को जानकारी दी।