फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के लिए एजेंट बनाने की लगी होड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना के लिए एजेंट बनाने की लगी होड़
विज्ञापन

बिजनौर। लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए प्रत्याशियों ने एजेंट बनाने शुरू कर दिए है। एजेंट बनाने के लिए बडे़ दल निर्दलीय व छोटे दलों के प्रत्याशियों का भी सहारा लिया जा रहा है। हर प्रत्याशी का ज्यादा से ज्यादा एजेंट बनाने पर जोर है।
विज्ञापन

बिजनौर व नगीना लोकसभा की मतगणना 23 मई को बिजनौर में नजीबाबाद मार्ग पर सेंटर वेयर हाउस में होगी। प्रशासन इसकी तैयारी में जुटा है। मतगणना अधिकांश तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने भी अपने मतगणना के लिए एजेंट बनाने शुरू कर दिए है। ऐसे ऐजेंट बनाए जा रहे हैं जो प्रत्याशियों के वफादार हों। नगीना व बिजनौर लोकसभा सीट पर भाजपा, बसपा व कांग्रेस के प्रत्याशी में एजेंट बनाने की होड़ लगी है। मतगणना के दौरान एजेंटो को कैसे सजग रहना है, इसकी उन्हे ट्रेनिंग तक दी जा रही है। एजेंट बनाने के लिए बड़े दलों के प्रत्याशी छोटे दलों के अलावा निर्दलियों का भी सहारा ले रहे हैं। छोटे दलों और निर्दलियों से सांठगांठ करके बड़े दलों के प्रत्याशी उनके खाते में अपने लोगों को एजेंट बनवा रहे हैं। ताकि मतगणना के दौरान उनके ज्यादा से ज्यादा एजेंट मतगणना स्थल के अंदर रहकर मतगणना पर पैनी नजर रखें। कोई गड़बड़ी होने पर तुरंत प्रत्याशी को बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें