फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रियात्मक कार्यशाला में अल्फिशा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रियात्मक कार्यशाला में अल्फिशा प्रथम
विज्ञापन

नजीबाबाद। बाल सदन मॉंटेसरी स्कूल के शिक्षण कार्य के अंतिम दिन क्रियात्मक कार्यशाला के अंतर्गत कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। चित्रकला, लेखन, ज्ञान और परिकल्पना विषय से विद्यार्थियों ने कार्यशाला में अपने मन में छिपी रचनात्मक अभिव्यक्ति से सभी का मनमोह लिया। प्रधानाचार्या किरन बाला और प्रबंधक डॉ. एसके जौहर के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चित्रकला पोस्टरों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। क्रियात्मक कार्यशाला में अल्फिशा ने प्रथम, अंशिका चौहान ने द्वितीय और प्रिया गपसानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। एमडीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी ने बच्चों द्वारा लगाई गई कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यशाला आयोजन में बीना शर्मा, मधु शर्मा, अंजना टांक, मोनिका, पूजा, सदफ, निक्की भारद्वाज, फसीहा, लवली राजपूत, नर्गिस ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें