धामपुर। धामपुर चीनी मिल के गन्ना एजीएम आजाद सिंह ने बताया कि चीनी उद्योग तभी बंद होगा, जब तक किसानों के खेतों में खड़े एक-एक गन्ने की पेराई नहीं हो जाती है।
इन दिनों गेेहूं की कटाई के कारण गन्ना छिलाई का काम प्रभावित हो गया है। भारत भूषण, नरेश कुमार, सूरज सिंह आदि किसानों का कहना है कि उनकी ओर से जिन ठेकेदारों को एडवांस में पेमेंट देकर गन्ना पेराई सत्र बंद होने तक गन्ना छिलाई और भराई का ठेका दिया था वह गेहूं कटाई में लग गए हैं। मजदूरों के गेहूूं कटाई में लग जाने से गन्ना छिलाई और कटाई व बुग्गी भराई की समस्या आ रही है। मजदूरों के गन्ना किसानों को छोड़ गेहूं की कटाई में लग जाने के मामले को चीनी मिल भी स्वीकार कर रहे हैं। धामपुर चीनी मिल के एजीएम आजाद सिंह का कहना है कि चीनी मिल पूरी क्षमता 1.15 हजार गन्ने की क्रेसिंग 24 घंटे में कर रही थी, पर पिछले चार दिन से चीनी मिल में गन्ने की कम आपूर्ति होने से मिल को कई कई बार बंद करने को विवश होना पड़ रहा है। जब गन्ने क्षमता के अनुरूप में एकत्र होता नजर आता है, तो चीनी मिल को चालू कर दिया जाता है।