फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी हस्ताक्षर से ऋण देने के मामले में समिति बोर्ड ने किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी हस्ताक्षर प्रकरण में आंकिक निलंबित
विज्ञापन

नजीबाबाद। साधन किसान सेवा सहकारी समिति अहमदपुर सादात के आंकिक कुंवर पाल को समिति बोर्ड ने निलंबित कर दिया। अप्रैल 2019 के प्रथम पखवाड़े में आठ किसानों को करीब तीन लाख रुपये का ऋण फर्जी हस्ताक्षर से देने के मामले में बोर्ड ने आंकिक को जिम्मेदार माना है।
साधन किसान सेवा सहकारी समिति अहमदपुर सादात बोर्ड की बैठक सभापति जोगेंद्र सिंह, एमडी सुंदरलाल, उप सभापति रूपा चौहान, संचालक मंडल के सदस्यों सुषमा देवी, सरवन जीत, बलकार सिंह और सुरेश कुमार की उपस्थिति में हुई। जिसमें फर्जी हस्ताक्षर से किसानों को ऋण दिए जाने के मामले में आंकिक कुंवर पाल को जिम्मेदार माना गया। प्रथम दृष्टया जांच में बोर्ड ने जिन किसानों को एमडी और सभापति के फर्जी हस्ताक्षर से ऋण दिया गया उनके नाम, पते और दी गई धनराशि सही पाई गई। वहीं, एआर कोऑपरेटिव अमित कुमार के निर्देश पर फर्जी हस्ताक्षर से ऋण देने के मामले में जांच कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला में 13 अप्रैल 2019 को साधन किसान सेवा सहकारी समिति अहमदपुर सादात में किसानों को फर्जी हस्ताक्षरों से आठ किसानों को ऋण देने का मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जिसके बाद सहकारिता विभाग के एआर अमित कुमार ने जांच कमेटी गठित की। अपर जिला सहकारी अधिकारी सुधीर कुमार, ब्लॉक स्तर के एडीओ जयवीर सिंह राठी, तारा सिंह को जांच सौंपी गई है। जांच टीम एमडी, सभापति और आंकिक से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें