फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले के भक्तों पर रहेगा पुलिस व पीएसी का सुरक्षा कवच

विज्ञापन
विज्ञापन
भोले के भक्तों पर रहेगा पुलिस और पीएसी का सुरक्षा कवच
विज्ञापन

बिजनौर। महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़ यात्रा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भोले के भक्तों के लिए हर जगह पुलिस सुरक्षा में रहेगी। पुलिस के साथ तीन प्लाटून पीएसी भी लगाई जा रहा है। भोले के भक्तों के जत्थे हरिद्वार आ-जा रहे हैं। दूरदराज के कांवड़ियों के जत्थे हर-हर महादेव के जयकारों के साथ अपने गंतव्यों को तेजी से जा रहे हैं। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक चार मार्च को होगा।
बिजनौर से होकर ऊधमसिंह नगर, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर समेत कई जिलों के भोले के भक्त कांवड़ लेने हरिद्वार जाते हैं। दूरदराज के जिलों के कांवड़िये कई दिन पहले से गंगा जल लेने हरिद्वार पहुंच जाते हैं। इन कांवड़ियों ने हरिद्वार से लौटना शुरू कर दिया है। बड़ी तादाद में कांवड़िये बिजनौर से होकर जा रहे हैं। इस बार कांवड़ियों की सुरक्षा में बड़ी तादाद में पुलिस बल लगाया गया है। हर जगह कांवड़ियों की सुरक्षा में पुलिस बल तैनात रहेंगे। प्रमुख स्थानों पर व्यापक पुलिसबल लगाया गया है। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र के मुताबिक कांवड़ियों की सुरक्षा के इस बार पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भोले के भक्तों के निकलने वाले मार्गों में पुलिस के साथ पीएसी भी लगी है। एक प्लाटून पीएसी लगा दी है। दो प्लाटून पीएसी और आ रही है। उन्होंने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा में 81 दरोगा, तीन महिला दरोगा, 26 हेड कांस्टेबल, 457 कांस्टेबल, 44 महिला आरक्षी, 272 होमगार्ड लगाए हैं। उन्होंने बताया कि रास्ते में जो मांस की दुकान पडे़गी, वहां दुकान स्वामी मांस को ढककर रखेंगे।
विज्ञापन


कांवड़ियों के पोशाक में रहेगी पुलिस
एसपी सिटी के मुताबिक कांवड़ियों के पोशाक में पुलिस जगह-जगह तैनात रहेगी। पुलिस संदिग्धों पर नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार सीमा से बिजनौर के रास्ते में जिस मार्ग से भी भोले के भक्त निकलेंगे हर जगह पुलिस रहेगी।

शिवालयों पर रहेगी विशेष सुरक्षा
महाशिवरात्रि पर्व पर प्रमुख शिव मंदिरों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। एसपी सिटी पे बताया कि जिन मंदिरों पर जलाभिषेक होगा ,सब मंदिरों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


इन मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन
कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से आने-जाने वाले भारी वाहन चिड़ियापुर से आगे रानीपुर नहर के रास्ते श्यामपुर होकर हरिद्वार के लिए आएंगे व जाएंगे। हरिद्वार से बिजनौर आने वाले वाहनों को मंडावली से नांगल, चंदक, इन मार्ग से कोई वाहन बिजनौर आएगा तो उसे मंडावर मार्ग से चक्कर रोड से निकाला जाएगा। हरिद्वार मुरादाबाद जाने वाले वाहन धामपुर से स्योहारा होकर जाएंगे। बिजनौर से मुरादाबाद जाने वाले वाहन नूरपुर होकर जाएंगे। बिजनौर से गजरौला जाने वाले वाहन गंज होकर जाएंगे। बिजनौर से हरिद्वार वाहन किरतपुर-नजीबाबाद होकर जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें