दो वनकर्मी बुखार की चपेट में, स्वाइन फ्लू की आशंका
कालागढ़। कालागढ़ मे एक वन दरोगा की स्वाइन फ्लू के बाद अब वन विभाग मे और भी वनकर्मियों के बुखार आदि से पीड़ित होने के मामले सामने आए। जिस पर वन विभाग ने वनकर्मियों स्वाइन फ्लू की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ के उपप्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि कालागढ़ मे वन विभाग के दो कर्मी इन्द्रमोहन बड़ोनी व शब्बू को काफी दिनो से बुखार है। दोनों को ही स्वाइन फ्लू की जांच रिपोर्ट लेकर आने को कह गया है। हालांकि दोनों ने व्यक्तिगत रूप से जांच रिपोर्ट विभाग को दी है, पर वन विभाग ने सीधे सरकारी तौर स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट निगेटिव लाकर देनी है। साथ ही कहा कि स्वास्थ्य विभाग से लगातार वन विभाग संपर्क साधे है। देर सांय कालागढ़ पीएचसी प्रभारी देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम कालागढ़ आकर वन विभाग के कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। मामला गंभीर हो रहा है। इस पर वन विभाग पर पूरी निगाह है। इसके अलावा आम जनता की भी जांच की जाएगी। पांच दिनों से अधिक बुखार वाले नागरिकों को पीएचसी आकर संपर्क करना चाहिए। साथ ही कहा पूरे प्रांत में केवल जौलीग्रांट व देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में ही इस बीमारी की जांच की जाती है। अभी यहां यही सुविधा है।