फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष चौधरी रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कुंवर सत्यवीरा डिग्री कॉलेज का बीबीए तृतीय सेमेस्टर का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। हर्ष चौधरी ने 78.14 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, प्रियंका चौधरी ने 75.43 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, प्रियांशी अग्रवाल व पुष्पेंद्र कुमार ने 72.57 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। संस्थान निदेशक उमेश कुमार गुप्ता व प्राचार्य महेंद्र सिंह कौरव ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन


पेंशन के लिए आए 55 आवेदन
कोतवाली देहात। विकास खंड कोतवाली में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 55 आवेदन आए। 47 वृद्धा पेंशन के ऑनलाइन भी प्राप्त हुए। मेले का निरीक्षण जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज सिंह यादव व जिला विकलांग एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कृष्ण मोहन सिंह ने किया। दोनों अधिकारियों ने एडीओ समाज कल्याण विजय वीर सिंह को पेंशन के आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मेले में राजस्व विभाग व विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें