फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा गठबंधन से कार्यकर्ता गदगद, मिठाई खिलाकर मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा-बसपा गठबंधन से कार्यकर्ता गदगद
विज्ञापन

नगीना । लोकसभा चुनाव के लिए सपा-बसपा के गठबंधन से दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल उठे। गठबंधन का स्वागत करते हुए दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मीठा खिलाकर जश्न मनाया।
शनिवार को सपा विधायक मनोज पारस के आंबेडकर नगर स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सपा-बसपा के कार्यकर्ता एकत्र हुए। विधायक मनोज पारस के भाई एवं वरिष्ठ सपा नेता धर्मेंद्र पारस ने कहा कि आज का दिन एक ऐतिहासिक दिन बन गया है, जब लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर 2019 लोकसभा चुनाव में साथ साथ चलने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों से परेशान आम जनता इस गठबंधन से बेहद खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर धर्मेंद्र पारस, सपा नगर अध्यक्ष सलीम प्रधान, बसपा नगर अध्यक्ष मकसूद उस्मानी, युवा बसपा नेता शेख परवेज पासी, सुल्तान राईन, इकबाल कुरैशी, इसरार अहमद, रामदयाल, सैय्यद आसिफ अली, अभिषेक मिश्रा, डा. मनोज, मोहम्मद फैजी, मास्टर हरपाल सिंह, यादराम सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें