अमरोहा। आभूषण खरीदने सराफ की दुकान परश पहुंची दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने एक लाख के जेवर चोरी कर लिए और फरार हो गए। दुकान पर भीड़भाड़ होने की वजह दुकानदार का ध्यान नहीं गया। करीब एक घंट बाद सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर चोरी होने की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। पीड़ित दुकानदार ने तहरीर दे दी है।
डिडौली कोतवाली के कस्बा जोया के मोहल्ला चौधरियान निवासी हाजी शबाबुल हसन हाईवे किनारे स्थित एचडीएफसी बैंक के निकट ज्वैलरी की दुकान करते हैं। आरोप के मुताबिक शनिवार की दोपहर दो बजे दो महिलाएं और एक बुजुर्ग उनकी दुकान पर पहुंचे और जेवरात खरीदने की बात कही।
दुकानदार ने उन्हें सोना और चांदी के जेवरात दिखाकर अन्य ग्राहकों की आवभगत में लग गए। लेकिन, भीड़ का फायदा उठाकर दोनों महिलाएं और बुजुर्ग करीब एक लाख के आभूषण चोरी कर रफूचक्कर हो गए।
करीब एक घंटा बाद दुकानदार ने जेवरात चेक किए तो वह कम निकले। इसके बाद दुकानदार ने दुकान के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो महिलाएं जेवरात चोरी करती दिखाईं दी हैं। पीड़ित दुकानदार ने एक लाख के आभूषण चोरी होना बताया है।