अमरोहा। वर्षों से टूटी पड़ी मंडी समिति की डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क एक करोड़ चार लाख की लागत से बनेगी। शनिवार को कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान और नगर पालिका चेयरमैन शशि जैन ने इस सड़क का शिलान्यास किया।
नत्थे खां की मस्जिद से मंडी समिति के सेकेंड गेट तक सड़क बनने से मंडी व्यापारी, पुलिस और दर्जनों गांव के लोगों को सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि योगी सरकार ने डेढ़ वर्ष में वो काम कर दिखाए जो पिछली सरकारें पांच वर्षों में नहीं कर सकीं।
शनिवार को मंडी समिति और गुड़ खंडसारी व्यापार समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि कहा कि भाजपा की दोनों सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांतों पर काम कर रही है।
सरकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव समाज के हित में किए जा रहे हैं। आज प्रदेश में तेजी विकास कार्य हो रहे हैं, वहीं उद्योग स्थापित कर सरकार बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने का काम कर रही है।
आज प्रदेश विकास की राह पर दौड़ रहा है। जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार किया जा रहा है। भाजपा शासन में हर वर्ग खुशहाल जिंदगी जी रहा है। अपराधी सलाखों के पीछे भेजे जा रहे हैं।
उन्होंने मंडी समिति के अफसरों को सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी। सड़क निर्माण में गड़बड़ी करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इससे पहले व्यापारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान और पालिका चेयरमैन शशि जैन का माल्यार्पण कर स्वागत जोरदार स्वागत किया।