फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुकसाना नसीम ने सुंदर चित्र उकेरकर किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
रुकसाना नसीम ने चित्रों से किया प्रेरित
विज्ञापन

नगीना। एमएम इंटर कॉलेज में फसल अवशेष न जलाने विषय पर कृषकों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित एमएम इंटर कालेज में पेंटिंग प्रतियोगिता में दयानंद वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की रुकसाना नसीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में तहसील क्षेत्र के नौ इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में हिंदू इंटर कॉलेज, डीवीएम इंटर कॉलेज, दयानंद वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, दयानंद इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, किसान इंटर कालेज कोतवाली देहात, आदर्श कन्या इंटर कालेज पुरैनी, किसान इंटर कॉलेज रहमापुर, जनता किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर पुरैनी के कक्षा 9 से 12 तक के 64 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान फसल अवशेष को जलाने वाली हानियों के विषय में जागरूक करने वाली सुंदर आकृतियों को उकेरकर जागरूक किया। प्रतियोगिता में दयानंद वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा रुकसाना नसीम ने प्रथम, एमएम इंटर कालेज की कक्षा 12 की छात्रा तूबा नाज ने द्वितीय, आदर्श कन्या इंटर कॉलेज पुरैनी की छात्रा सदफ आफरीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर एसडीएम गजेंद्र सिंह, अपर जिला कृषि अधिकारी हरज्ञान सिंह, प्रधानाचार्य रामबहादुर वर्मा, आलोक कुमार, संदीप सिंह, अमीचंद यादव, कुमुदलता आदि रहे।

वचन कौर ने बाजी मारी
नगीना। डीवीएम महाविद्यालय में स्वच्छ भारत अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वचन कौर प्रथम, मोनिका द्वितीय, नाजिदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में प्रबंधक अमित गुप्ता, सचिव मोहक गुप्ता, प्रधानाचार्य अवधेश कुमार, प्राचार्या नीरजा शर्मा, मणिकांत सैनी, विवेक शर्मा, केवी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमीनों ने सौंपा ज्ञापन
नगीना। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन की नगीना शाखा ने अपनी मांगों को लेकर छह सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार नगीना को सौंपा। सोमवार को तहसीलदार देवेंद्र पांडेय को दिए ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाल कराने, सामायिक सेवा जोड़ कर अन्य लाभ दिलाने, महीने में एक बार तहसीलदार की अध्यक्षता में सभी बैंकों के मैनेजरों की बैठक बुलाने, जीपीएफ की पास बुक पूर्ण कराने आदि की पूरा कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में ज्ञानेंद्र सिंह, कवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, अजय सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें