सरकार से टिकट में बराबर का हक मांगा
धामपुर। महापद्मनंद कम्यूनिटी एजूकेटेड एसोसिएशन की बैठक नौरंगाबाद अल्हैपुर में संपूर्ण हुई। बैठक की अध्यक्षता मुरारी सिंह एवं संचालन पंकज ठाकुर ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि ठाकुर समाज के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने प्रत्येक गांव और तहसील से स्वजातीय बंधुओं को जोड़ने पर बल दिया। विवेक ठाकुर को एसोसिएशन का जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज के सभी व्यक्तियों से बच्चों को उच्च शिक्षित करने पर जोर दिया। जो पार्टी लोकसभा में हिंदू नाई, सविता सेन, ठाकुर व्यक्ति को टिकट देगी, पूरा समाज उसी पार्टी के साथ तन मन धन से सहयोग करेंगी। नाई समाज का एक विशाल सम्मेलन 23, 24, 25 नवंबर को पद्म श्री ठाकुर सभागार रेजिडेंस लखनऊ में करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने जाति के लोगों से सम्मेलन में पहुंचकर अपनी भागीदारी देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह ठाकुर, प्रदीप कुमार ठाकुर, विवेक कुमार ठाकुर, वेदप्रकाश, ओमप्रकाश सिंह, हुकम सिंह, ब्रह्मानंद ठाकुर रहे।