25 किलो पॉलीथिन पकड़ी
नगीना। नगरपालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टर के नेतृत्व में शुक्रवार को चले पॉलीथिन मुक्त अभियान के तहत नगर के मुख्य बाजार की दुकानों, ठेलों, फड़वालों व सब्जी मंडी में अभियान चलाकर 25 किलों पॉलीथिन बैग जब्त किए। साथ ही पॉलीथिन बैग का प्रयोग न करने की चेतावनी दी गई।
शुक्रवार दोपहर 12 बजे गांधी मूर्ति से सेनेट्री इंस्पेक्टर धीरज राय, कर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, वरिष्ठ लिपिक मदन पाल सिंह, इक्तेदार जैदी, मो. असलम, सुरेश, विनोद कुमार के नेतृत्व में पॉलीथिन मुक्त अभियान चलाया तथा मुख्य बाजारों में ठेलों, दुकानदारों से करीब 25 किलो पॉलीथिन बैग बरामद किए। उन्होंने व्यापारियों व नागरिकों से अभियान में सहयोग दिए जाने की अपील की। साथ ही उन्होंने बताया कि पॉलीथिन के थोक विक्रेताओं के खिलाफ की कार्रवाई की जाएगी।