राज्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति उम्र बढ़ाई जाए
बिजनौर ।
उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सौंपकर राज्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र को 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने की मांग की है।
मंगलवार को दिए ज्ञापन में बताया गया कि देश के कई राज्यों में कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 साल से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी गई है। उत्तर प्रदेश में केवल शिक्षकों के अलावा सभी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की आयु 60 साल है। जिलाध्यक्ष ने सीएम से सभी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की आयु 62 वर्ष करने की मांग की है।