फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मंडलस्तरीय प्रतियोगिता में करेंगीं प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद । श्रीमद्भागवत रहस्य पर आधारित जिलास्तरीय गायन प्रतियोगिता में एमडीकेवी की छात्राओं ने जिलास्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल की ओर से तीनों छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा लोकमान्य बालगंगाधर तिलक की ओर से लिखित गीत श्रीमद् भागवत रहस्य पर आधारित गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। राजा ज्वाला प्रसाद इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में एमडीकेवी की कार्यवाहक प्रधानाचार्या शोभा वर्मा के निर्देशन में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं आरती, ईशा भंडारी और खुशी श्रीवास्तव की टीम को गायन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान मिला। विजयी छात्राएं 21 दिसंबर को (आज) मुरादाबाद में आयोजित मंडलस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। विद्यालय की ओर से विजयी छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें