फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों वार्ड आरक्षित होने पर नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नींदडू़। सहकारी समितियों के होने वाले चुनाव के लिए वार्डों का परिसीमन कर दिया गया है। इनमें बाजीदपुर-बीरू पंचायत से सहकारी समिति के तीनों वार्डों को आरक्षित किए जाने से सदस्यों में नाराजगी है।
विज्ञापन

नींदडू़ साधन सहकारी समिति में नींदडू़ खास के अलावा मोहम्मद अलीपुर भिक्कन, अंथाई शेख और बाजीदपुर-बीरू चार पंचायतें शामिल हैं। अनंतिम निर्वाचन क्षेत्रों का अवधारण करने के बाद जो वार्ड अनारक्षित किए गए हैं, इनमें वार्ड संख्या-1 अंथाई शेख पश्चिम, वार्ड संख्या-2 अंथाई शेख पूर्व, वार्ड संख्या-3 नींदडू़ प्रथम (काजियान), वार्ड संख्या-4 नींदडू़ तृतीय (फरजाना), वार्ड संख्या-5 नींदडू़ द्वितीय (शेखान), वार्ड संख्या-6 नींदडू़ चतुर्थ (सादात) शामिल हैं। वार्ड संख्या-7 बाजीदपुर-1 (बढ़ियो सराय), पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि वार्ड संख्या-8 बाजीदपुर-2 (बाजीदपुर) तथा वार्ड संख्या-9 महाबतपुर बीरू महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। बाजीदपुर-बीरू पंचायत के तीनों वार्डों को आरक्षित किए जाने से सदस्यों में नाराजगी है। कई सदस्यों ने इसकी शिकायत सहायक निबंधक सहकारिता से करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें