धामपुर में 58 वूथों पर पड़ेंगे वोट
धामपुर। धामपुर नगर पालिका में 22 नवंबर को स्थानीय नगरीय सामान्य निकाय के होने वाले चुनाव के मद्देनजर पालिका के 25 वार्डों में 18 मतदान केंद्र बनाए हैं। इन मतदान केंद्रों पर 58 वूथ बने है। इन वूथों पर नगर के करीब 39300 मतदाता वोट डालेंगे।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि इन 18 मतदान केंद्रों में से दो मतदान केंद्र मदरसा अरबिया इस्लामिया और इस्लामिया अरबिया जूनियर हाईस्कूल अत्यंत संवेदनशील हैं। जबकि मुनि विद्या जैन कन्या पाठशाला , मदरसा दारुल उल उलूम , लक्ष्मीबाई सरस्वती विद्यालय अति संवेदनशील हैं। सात मतदान केंद्र संवेदनशील श्रेणी में शामिल हैं। इनमें कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, दयानंद वैदिक पाठशाला, केएम इंटर कॉलेज , सरोजिनी नायडू विद्यालय, शिवाजी प्राइमरी विद्यालय, सरस्वती प्राइमरी विद्यालय, बालक पूर्व माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं ।