फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के निकाय चुनाव में छह लाख से अधिक मतदाता डालेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
छह लाख से अधिक मतदाता डालेंगे वोट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
जिले के छह लाख 30 हजार से अधिक मतदाता निकाय चुनावों में वोट डालेंगे। सबसे अधिक वोटर बिजनौर और सबसे कम वोटर हल्दौर नगरपालिका में हैं। नगर पंचायतों में सबसे अधिक बढ़ापुर के वोटर तथा सबसे कम जलालाबाद के वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नगरपालिका नजीबाबाद में सबसे अधिक मतदेय स्थल, हल्दौर में सबसे कम मतदेय स्थल हैं। नगरपंचायतों में बूथों के मामले में सहसपुर सबसे आगे और साहनपुर व झालू में सबसे कम मतदेय स्थल हैं।
जिले में निकाय चुनाव के लिए 22 नवंबर को वोट पड़ेंगे। जिले की 12 नगरपालिकाओं के 5,31228 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बिजनौर नगरपालिका में सबसे अधिक 71194 और सबसे कम हल्दौर नगरपालिका में 15387 वोटर हैं। छह नगर पंचायतों में वोटरों की संख्या 99673 है। इनमें नगर पंचायत सहसपुर में सबसे अधिक 18279 मतदाता हैं। जलालाबाद नगर पंचायत में सबसे कम 15635 मतदाता हैं। मतदान के लिए बारह नगरपालिकाओं में 200 मतदान केंद्र तथा 719 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। छह नगर पंचायतों में 45 मतदान केंद्र तथा 143 मतदेय स्थल हैं। नगरपालिकाओं में 22 जोन तथा 59 सेक्टर तथा नगरपंचायत क्षेत्र में छह जोन तथा 15 सेक्टर बने हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सीताराम के अनुसार जोन व सेक्टर की संख्या घट बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिकाओं के मतदाता
नगरपालिका का नाम मतदाताओं की संख्या
स्योहारा 35677
चांदपुर 62825
नूरपुर 32821
हल्दौर 15387
बिजनौर 71194
किरतपुर 46867
नजीबाबाद 69431
नहटोर 38220
धामपुर 39026
शेंरकोट 47213
नगीना 57775
अफजलगढ़ 22970
नगरपंचायत के मतदाता
नाम नगरपंचायत मतदाता
झालू 16067
मंडावर 17421
जलालाबाद 15635
बढ़ापुर 18057
सहसपुर 18279
साहनपुर 16080
मतदाता सूची लेने के लिए लगी भीड़
बिजनौर। निर्वाचन कार्यालय में मतदाता सूची लेन को लेकर भीड़ लगनी शुरू हो गई है। नामांकन कराने आए दावेदार व उनके समर्थक प्रमाणित मतदाता सूची ले रहे हैं। कुछ लोग मतदाता सूची में नाम का शुद्धीकरण कराने के लिए प्रार्थना पत्र दे रहे हैं। कायार्लय पर मौजूद इस्लामू, हरजीत आदि का आरोप है कि वे चुनाव में दावेदार है। विरोधियों ने मतदाता सूची तैयार करने गए कर्मचारियों से मिलकर साजिशन उनके नाम मे गडबडी कराई है। वे चुनाव आयोग का शिकायती पत्र भेज रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें