फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन शुरू किए

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद(बिजनौर)। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ एक और मौका दिया है। 12 सितंबर को आज विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन कराकर संबंधित कॉलेज को मेरिट सूचि के लिए इंडेक्स नंबर उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

साहू जैन कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सीपी सिंह के अनुसार बीए, बीकॉम, बीएससी (गणित), बीएससी (जीव विज्ञान) प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले विद्यार्थी 12 सितंबर 2017 को आज अंतिम रूप से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। रजिस्ट्रेशन कराने वाले विद्यार्थियों को आज ही कॉलेज स्तर पर बनने वाली मेरिट सूचि के लिए अपने रजिस्ट्रेशन का इंडेक्स नंबर कॉलेज को उपलब्ध कराना होगा। 13 सितंबर 2017 को कॉलेज स्तर पर प्रवेश की मेरिट सूचि तैयार होगी। प्राचार्य ने बताया कि 14 और 15 सितंबर 2017 को प्रवेश होंगें। विश्वविद्यालय की ओर से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की प्रथम मेरिट सूचि के प्रवेश पूरे होने के बाद साहू जैन कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में 38, बीएससी गणित में 40, बीएससी जीव विज्ञान में सात और बीकॉम प्रथम वर्ष में नौ सीटें रिक्त हैं। उधर, स्नातकोत्तर कक्षाओं में एमए हिंदी प्रथम वर्ष में 61, एमए समाजशास्त्र में 44 और एमकॉम प्रथम वर्ष में 52 सीटें अभी भी रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें