फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की बस पलटी, पांच छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (बिजनौर)।
विज्ञापन

आरआर सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल की बस स्योहारा रोड पर गांव ढीकली से आगे अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में पांच बच्चे घायल हो गए। गंभीर घायल एक छात्र को मुरादाबाद रेफर किया गया है। सूचना पर एसडीएम और सीओ ने मौके का मुआयना कर स्कूल प्रबंधन से मामले की जानकारी ली।
स्योहारा रोड स्थित आरआर पब्लिक स्कूल की बस छुट्टी होने के बाद छात्रों को लेकर निकली थी। बस में ताजपुर, रवाना, ताहरपुर, गुनियाखेड़ी आदि गांवों के 24 छात्र-छात्राओं सवार थे। गांव ढीकली से कुछ दूर आगे चालक का स्टेयरिंग से नियंत्रण खो गयसा और बस सड़क किनारे पानी से भरी खाई में जाकर पलट गई। छात्रों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामवासियों ने शीशे तोड़कर बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में गांव गुनियापुर निवासी छात्र नितीश और हर्ष पुत्र सुधीर कुमार के अलावा रवाना निवासी छात्रा ख्याति, ताहरपुर निवासी चिराग और हर्षिता घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और स्कूल के शिक्षक मौके पर पहुंचे। घायल बच्चों का निजी चिकित्सक से उपचार कराया। चार छात्रों को उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया जबकि गंभीर घायल नितीश कुमार को मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, बस पलटने की सूचना मिलने पर छात्रों के परिजनों में हड़कंप मच गया। वे तुरंत स्कूल पहुंचे और बच्चों की कुशलता के संबंध में जानकारी की। एसडीएम वीके सिंह, सीओ अंशु जैन भी मौके पर पहुंची और स्कूल प्रबंधन से घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे के बाद बस का चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


बड़ा हादसा हो सकता था
नूरपुर। गनीमत रही कि जिस जगह बस पलटी वहां पानी कम था, अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बरसात में बस पलटने वाले स्थान पर काफी पानी हो जाता है। शुक्र रहा कि हादसे के दौरान वहां कम ही पानी था। हादसे वाली जगह सड़क पार केवल रामकुमार त्यागी का मकान बना हुआ है। रामकुमार ने बताया कि छात्रों की चीख पुकार सुनकर उन्होंने फोन से गांव में सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामवासियों ने छात्रों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


स्योहारा मार्ग बदहाल, आए दिन होते है हादसे
नूरपुर। स्योहारा मार्ग के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। सोमवार को भी बस पलटने का कारण टूटी सड़क को ही माना जा रहा है। नूरपुर से स्योहारा तक 20 किलोमीटर का मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क में एक फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं। बरसात में इस मार्ग से निकलना दूभर हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें