फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में जागरूकता का जरिया बनेंगे युवक-महिला मंगल दल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । देहात में सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देेने के लिए युवक और महिला मंगल दल का नए सिरे से गठन किया जाएगा। दल में शामिल शिक्षित सदस्य गांव वालों को सरकारी योजनाओं और उनकी पात्रता के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

देहात के लिए राज्य और केंद्र सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित हैं, लेकिन गांव वालों को इनकी जानकारी नहीं होती है। केवल योजनाओं की जानकारी करने के लिए ही उनको ब्लॉक कार्यालय आदि के चक्कर लगाने होते हैं। सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए गांवों में युवक और महिला मंगल दल गठित रहता है। इसमें शामिल शिक्षित सदस्य गांव वालों को योजनाओं के बारे में बताते हैं। हर ग्राम पंचायत में एक युवक और महिला मंगल दल का गठन होना चाहिए। जिले में 1128 ग्राम पंचायत हैं । वर्तमान में करीब 50 मंगल दल ही गांवों में सक्रिय हैं। अब शासन ने गांवों में मंगल दलों के गठन के लिए फिर से कवायद शुरू की है। हर गांव में एक युवक और एक महिला मंगल दल का गठन करने का निर्देश जारी किया गया है। जिलास्तर पर शानदार काम करने वाले दलों को स्वामी विवेकानंद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार के अनुसार मंगल दलों की स्थापना के लिए शासन के निर्देश मिल गए हैं। जल्दी ही मंगल दलों के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें