फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की शंकाओं का किया समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । वाणिज्य कर विभाग में कपड़ा व्यापारियों के साथ हुई बैठक में शंकाओं का समाधान किया गया।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर धनीराम ने कहा कि पहले कपड़ा व्यापारियों को 12.5 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी और करीब डेढ़ प्रतिशत सेस देना होता था। जीएसटी में टैक्स को कम करके पांच प्रतिशत कर दिया गया है। इससे व्यापारी उपभोक्ताओं को कम कीमत पर माल बेच सकते हैं। इससे रोजगार में बढ़ोतरी होगी। अनिल मिश्रा ने कहा कि जीएसटी लागू होने से कपड़ा व्यापारियों को भी फायदा होगा। इस दौरान पंकज कुमार, अजय अग्रवाल, आशीष कुमार, अनिल कुमार, रजनीश कुमार, प्रमोद शर्मा, सुजीत यादव आदि व्यापारी व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

संजय सिंह नौ को आएंगे बिजनौर
बिजनौर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह नौ जुलाई को नजीबाबाद रोड स्थित किरन उत्सव मंडप में सुबह 11 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता विनीत शर्मा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें