जिले में 17 और मिले कोरोना पॉजिटिव
बिजनौर। अस्थाई जेल के छह बंदियों सहित जनपद में कुल 17 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा 1420 लोेगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3499 हो गई, जबकि 3299 मरीजों कोरोना पर विजयी पाया। 51 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 149 हैं।
सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल एक लाख 76 हजार 251 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 3499 लोग संक्रमित और लगभग एक लाख 71 हजार 250 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। 3299 लोगों ने कोरोना को हराया है। वर्तमान में 1502 की जांच रिपोर्ट लंबित है। सीएमओ के अनुसार नए मरीजों में अस्थाई जेल के छह बंदी, बिजनौर के मोहल्ला साकेत कालोनी, आरकेपुरम कालोनी, गांव खारी, द्वारिकेश चीनी मिल बुंदकी, गांव खारी, नजीबाबाद मोहल्ला आदर्श नगर, इसी इलाके के गांव खुशहालपुर मड़का, धामपुर के मोहल्ला बाड़वान स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, गांव इस्लामपुर दीपा, नूरपुर, इसी क्षेत्र के गांव मलेशिया, कोतवाली देहात के गांव लुकमानपुर से एक-एक संक्रमित मिले हैं।