जिले में बिके 16538 नामांकन पत्र
बिजनौर। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों के लिए चार अप्रैल तक 16538 नामांकन पत्र बिक गए हैं। इनमें जिला पंचायत सदस्य पद के 798 नामांकन पत्र है । नूरपुर व नजीबाबाद ब्लाक में प्रधान पद के नामांकन पत्र बिक्री में आगे निकलने के लिए होड़ लगी है।
नामांकन की तारीख करीब आते ही नामांकन पत्र की बिक्री बढ़ गई है। प्रधान पद के नामांकन पत्रों को खरीदने लोग खूब आ रहे हैं। चार अप्रैल तक चारों पदों के लिए 16538 नामांकन पत्र बिके है। इनमें प्रधान पद के 8660, बीडीसी के 4133, ग्राम पंचायत सदस्य पद के 2947 नामांकन पत्र है। कोतवाली ब्लाक में प्रधान पद के सबसे अधिक 1204 नामांकन पत्र बिके हैं। इसके बाद नूरपुर ब्लॉक में 999 नामांकन पत्र बिके हैं। नजीबाबाद ब्लाक में 997 बिके हैं। बीडीओ सीओ के कोतवाली ब्लॉक में 647 तथा नजीबाबाद ब्लॉक में 526 बिके हैं।