संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर। समाज कल्याण विभाग की ओर से ब्लॉक परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 163 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। मुख्य अतिथि विधायक ओम कुमार ने सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
149 हिंदू जोड़ों का शांतिकुंज हरिद्वार से आए पुरोहितों ने विवाह सम्पन्न कराया। 14 मुस्लिम जोड़ों का निकाह मुस्लिम रीति रिवाज से सम्पन्न कराया गया। खण्ड विकास अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि योजना के तहत सरकार की ओर से दहेज का सामान और अन्य खर्च में 16000 रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 35000 रुपये की राशि लाभार्थियों के खाते में सीधे भेजी जाएगी।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी प्रताप सिंह, एडीओ दीन दयाल सिंह, योगेश कुमार, जाहिद हुसैन, मनोज कुमार, पंचायत सचिव पंकज कुमार, राजकुमार, निर्भय कुमार, विशेष कुमार, विपिन कुमार, लोकेश कुमार, कपिल कुमार, दीप अमर राही, मुकेश कुमार, अंतरिक्ष कुमार, आदि मौजूद रहे।