फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालागढ़ मे सांड ने हमला कर वृद्ध की जान ली

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। नई कालोनी में सांड़ ने हमला कर वृद्ध की जान ले ली। नागरिकों ने वन व पुलिस विभाग से आवारा पशुओं को आबादी क्षेत्र से बाहर खदेड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सांड़ ने नई कालोनी निवासी देवी दीन 65 वर्ष की जान ले ली। देवी दीन अपने आवास के बाहर पशुओं को चारा दे रहा था कि इसी बीच हिंसक सांड़ वहां आ पहुंचा। उसने देवी दीन पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए। उसे कई बार उठाकर जमीन पर पटका। आस पास मोहल्ले के नागरिकों ने शोरशराबा किया तो सांड़ वहां से हटा। घायल देवी दीन को उपचार के लिए बाहर रेफर किया गया। परिजन उसे लेकर काशीपुर जा रहे थे कि उसकी रास्ते मे ही मौत हो गई। लोगों ने आवारा पशुओं को कालागढ़ की आबादी से बाहर खदेड़ने की मांग की गई है। उधर रेंज अधिकारी आरके भट्ट का कहना है कि मामले की जानकारी मिल गई है। इस मामले में वन विभाग जो भी कार्रवाई काने के आदेश उच्च अधिकारियो से मिलेंगे उनके अनुसार काम होगा। सांड़ नई कालोनी मे मनोरंजन क्लब, मुख्य मार्ग, आफिसर्स क्लब, मार्निंग बेल्स चिल्ड्रन अकादमी, बालसदन स्कूल, शिशु निकेतन स्कूल, एसबी टाईप आवासीय क्षेत्र, नई कालोनी सी आवासीय क्षेत्र मे सक्रिय है। आए दिन यह राहगीरों पर हमले करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें