डंपर से टकराकर बाइक सवार की मौत
नहटौर। सड़क किनारे खड़े डंपर से बाइक सवार दो युवक टकरा गए। हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, घायल हो गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेयर ड्रेसर चलाने वाले युवक की मौत उसके होमगार्ड साथी गंभीर रूप से घायल हो गया ।पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मृतक के शव को सीलकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है ।
मोहल्ला ईदगाह निवासी दिलशाद अहमद 32वर्ष हल्दौर चौराहे पर पुलिस चैक पोस्ट के पीछे दुकान करता था। दिलशाद गांव नांगल जट निवासी होमगार्ड ब्रजवीर सिंह के साथ बुधवार रात करीब दस बजे बाइक से हल्दौर जा रहा था। धींगरपुर बिजलीघर के सामने सड़क निर्माण के कार्य में लगा एक डंपर सड़क किनारे खड़ा था। इस बीच उनकी बाइक डंपर से टकरा गई। हादसे में दिलशाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ब्रजवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में पहुंचाया। कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि मृतक के भाई नौशाद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सड़क हादसे में तीन घायल
नगीना। दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक बाइक पर सवार मां बेटा समेत तीन लोग घायल हो गए। दो घायलों को नगीना सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर चिकित्सालय रेफर किया गया। गांव किशनपुर कुंडा निवासी भूपेंद्र कुमार अपनी मां शीला, दादा रामस्वरुप के साथ नगीना से बृहस्पतिवार की देर शाम भात का सामान लेकर बाइक से अपने गांव वापस जा रहे थे। गांव बेनीपुर के पास सामने की ओर से आती बाइक से उनकी टकरा गई। हादसे में तीनों बाइक सवार घायल हो गए। दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायलों को नगीना सीएचसी पर उपचार के लिए लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भूपेंद्र कुमार तथा रामस्वरुप को चिंताजनक हालत में बिजनौर चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।