फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु फिल्म के प्रसारण से कलाकार उत्साहित

विज्ञापन
विज्ञापन
लघु फिल्म बधाई हो बेटी हुई है का दूरदर्शन पर प्रसारण
विज्ञापन

नजीबाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज सेवी डॉ.राखी आनंद अग्रवाल और उनकी टीम द्वारा बनाई गई लघु फिल्म बधाई हो बेटी हुई है दूरदर्शन एप पर डेढ़ बजे प्रसारित होगी। लघु फिल्म के प्रसारण को लेकर कलाकर उत्साह से भरे हैं।
विज्ञापन

समाज सेवी डॉ.राखी आनंद अग्रवाल करीब एक दर्शक से महिला सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में सक्रिय रही हैं। हाल ही में डायरेक्ट एवं एक्टर डॉ.राखी आनंद अग्रवाल के निर्देशन में कलाकारों ने लघु फिल्म बधाई हो बेटी हुई है का निर्माण किया। फिल्म का निर्माण पूजा हॉस्पिटल और वालिया ग्लोबल एकेडमी में किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लघु फिल्म बधाई हो बेटी हुई का दूरर्शन एप पर शुक्रवार करीब डेढ़ बजे प्रसार किया जाएगा। फिल्म के प्रसारण अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होने से कलाकरों में उत्साह है। लघु फिल्म के कलाकार डॉ.राखी आनंद अग्रवाल, श्रद्धा माहेश्वरी, डॉ.संदीप अग्रवाल, श्याम तिवारी, शालू, वैशाली, अर्पण, काविन, चंद्रा, यशवीर आदि को फिल्म का प्रसारण नेशनल टीवी पर प्रसारित होने की उम्मीद जगी है और कलाकारों में गजब का उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें