फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी 100 डायल पर तैनात पुलिसकर्मी नहीं करेंगे मोबाइल का इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी 100 डायल पर तैनात पुलिसकर्मी नहीं करेंगे मोबाइल का इस्तेमाल
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी 100 डायल की गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एडीजी कानून व्यवस्था ने मोबाइल के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
किसी भी घटना की सूचना दिए जाने के दौरान अक्सर यूपी डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मी मोबाइल फोन पर बात करते रहते थे। इस वजह से पुलिसकर्मी मौके पर जाने में बचते थे। अफसरों को भी इन पुलिसकर्मियों के मोबाइल पर बात करने से दिक्कत आती थी। 100 डायल पर तैनात पुलिसकर्मियों की मोबाइल पर बात करने की अफसरों को तमाम शिकायत मिल रही थी। जांच के दौरान ये बात सच भी पाई गई। पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था ने प्रदेश के सभी एसपी को दिए निर्देश दिए हैं कि उनके संज्ञान में आया है कि डायल 100 गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान निजी मोबाइल पर अत्यधिक समय तक व्यस्त रहते हैं। जिससे आम जनता में पुलिस की सतर्कता पर प्रश्नचिह्न लगता है। ऐसे पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहते हुए भी अपने कर्तव्य का निर्वहन सही तरीके से नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आदेश के बाद डायल 100 वाहन पर तैनात कोई भी पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान अपने पास निजी मोबाइल नहीं रखेंगे। ऐसा करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था के इस आदेश की मिलने की पुष्टि की है। जिले में 57 चार पहिया डायल 100 वाहन हैं। इनमें एक वाहन पर तीन पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। इनके अलावा 12 दोपहिया वाहन हैं। इनमें एक वाहन पर एक होमगार्ड और एक पुलिसकर्मी तैनात रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें