फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी में भी हर हर महादेव के जयकारे लगाकर बढ़ रहे कांवड़िए

विज्ञापन
विज्ञापन
बूंदाबांदी में भी हर हर महादेव के जयकारे लगाकर बढ़ रहे कांवड़िये
विज्ञापन

नगीना। देवभूमि हरिद्वार से शिव भक्तों का पवित्र गंगाजल भरकर ले जाने वाले कांवड़ियों का लगातार गुजरना जारी है। मौसम खराब होने तथा रुक कर हो रही बूंदाबांदी के बावजूद कांवड़ियों के हौसले बुलंद हैं। हर हर महादेव की जय घोष करते हुए शिवभक्त अपने गंतव्य मार्ग की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

मंदिर मुक्तेश्वर नाथ पर रविवार की मध्यरात्रि होने वाले जलाभिषेक की तैयारियां शुरू हो गई है।मंदिर मुक्तेश्वर नाथ के पुजारी विपिन चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि रविवार की रात्रि नौ बजे से हवन पूजन के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बर्फानी सेवा समिति अध्यक्ष आमोद शुक्ला ने बताया कि मंदिर की सजावट का कार्य भी शुरू हो गया है। वहीं सुबह से ही मौसम खराब होने के बावजूद शिव भक्तों का नगीना धामपुर मार्ग के साथ साथ नगीना से बूढ़ावाला मार्ग से होकर काशीपुर की ओर जाने वालों का सिलसिला बराबर जारी है। नगर के विभिन्न स्थानों पर विशाल भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तहसील परी क्षेत्र नगीना की सीमाओं के अंतर्गत अविलंब निषेधाज्ञा एसडीम गजेंद्र कुमार ने लागू कर दी है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें