फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसदों ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
‘प्रदेश में भाजपा सरकार में हुआ विकास’
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह, डा.यशवंत सिंह व विधायक कमलेश सैनी ने करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण किया। जनता के लिए बिना भेदभाव विकास करने की बात कही।
विज्ञापन

पीडब्लूडी के डाक बंगले में आयोजित कार्यक्रम में 230.541 किमी की 133 सड़कों का शिलान्यास हुआ। इनकी लागत 3243.81 लाख है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार ने बहुत विकास किया है। मोदी सरकार ने विकास के कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कहा कि आज भारत पाकिस्तान की आंख में आंख डालकर नहीं बल्कि उसे धमकाकर बात कर रहा है। पूरे विश्व को भारत ने दिखा दिया है कि यह नया भारत है। यहां पर आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सांसद भारतेंद्र सिंह व डा.यशवंत सिंह ने कहा कि कभी भारत के सैनिकों के शवों के साथ भी बर्बरता करने वाला पाकिस्तान हमारे पायलट को दो ही दिन में लौटाने को तैयार हो गया है। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री रचना पाल, हरजिंदर कौर, सांसद प्रतिनिधि दीपक गर्ग मोनू, जितेंद्र राजपूत, शेखर चौधरी, सतीश राजपूत, संजय त्यागी, नरेंद्र प्रधान, रूपेंद्र राठी, सविता शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें