फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समाज की भूमि पर रामलीला भवन बनवाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम समाज की भूमि पर रामलीला भवन बनवाने का आरोप
विज्ञापन

बिजनौर। गांव वैशपुर कुड़िया के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर ग्राम समाज की भूमि पर रामलीला भवन का निर्माण करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव वैशपुर कुड़िया के ग्रामीण जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिले। प्रार्थनापत्र देकर बताया कि तहसील नजीबाबाद के ब्लॉक किरतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत शाहबपुरा रतन सिंह के अंतर्गत गांव वैशपुर कुड़िया आता है। ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम प्रधान राजवीर सिंह ने गांव में अपना एक गुट बना रखा है और वह अपने लोगों के साथ मिलकर मनमानी कर रहा है। आरोप है कि बिना किसी अनुमति के ग्राम समाज की जमीन पर रामलीला भवन का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसे रोकने का प्रयास किया तो ग्राम प्रधान और उनके गुट ने ग्रामीणों को धमकाते हुए कहा कि हम पंचायत के मालिक हैं, हम जो चाहेंगे वो करेंगे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सुजीत कुमार और पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी से मामले की जांच कराने की मांग की है। शिकायत करने वालों में शमीम, मो. जमीर, आबिद, फरीद, मो. हफीज, अहसान, शाहनवाज, हसीनुद्दीन, इसरार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें