फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जनपद में निकलेगी अस्थि कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आज जनपद में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के अलावा कई वरिष्ठ भाजपा नेता शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद पूरा देश शोक में डूब गया था। केंद्र सरकार ने सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया था। लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नम आखों के साथ विदाई दी थी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक शोक सभाएं आयोजित की गईं। वहीं भारत सरकार ने देश के कई राज्यों में अस्थि कलश यात्रा निकालने का निर्णय लिया। इसी क्रम में अस्थि कलश यात्रा जनपद में 25 अगस्त यानी आज निकाली जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर ने बताया कि कलश यात्रा सैदनगली से शुरू होकर हसनपुर और गजरौला के बाद जोया होते हुए नगर के शिवानी बैंक्वेट हाल में दोपहर एक बजे पहुंचेगी। यहां पूर्व प्रधानमंत्री को सर्वदलीय श्रद्धांजली दी जाएगी। इसके बाद पाकबड़ा होते हुए मुरादाबाद की रामगंगा नदी में अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें