माडर्न एरा के बच्चों ने किया रिबन ड्रिल का प्रदर्शन
बिजनौर ।
माडर्न एरा पब्लिक स्कूल में आयोजित शारीरिक व्यायाम ड्रिल प्रतियोगिता में बच्चों ने रिबन ड्रिल का बेहतरीन प्रदर्शन कर धाक जमाई। प्रतियोगिता में कक्षा यूकेजी से दो तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। अजंता, तक्षशिला, नालंदा और उज्जैन हाउस के बच्चे शामिल रहे।
मंगलवार को विद्यालय में हुई प्रतियोगिता में बच्चों ने रिबन ड्रिल मशीन का बेहतरीन ढंग से प्रदर्शन किया। सभी ने बच्चों की जमकर तारीफ करते हुए उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य डा. सीमा विश्वास ने कहा कि सभी को व्यायाम अवश्य करना चाहिए। व्यायाम करने से व्यक्ति स्वस्थ और उर्जावान रहता है। इसके साथ-साथ आदमी का बौद्धिक विकास होता है। इसलिए सभी को व्यायाम अवश्य करना चाहिए। उन्होंने सभी बच्चों को मंजिल हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करने की सलाह दी। इस अवसर पर रेनू भगत, आराधना, राधा, मीनाक्षी शर्मा, सोनिका भटनागर, शिवली, शालिनी तुली, प्रीति आर्या, नीतू ऑस्टान एवं ममता आदि रहे।