फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा बताया जाएगा गंगा का इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। प्रशासन जिलेवासी को अब गंगा के इतिहास से रूबरू कराएगा। इसके लिए गंगा स्वच्छता का संदेश देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। डीएम अटल कुमार राय ने लोगों से गंगा स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार नमामि गंगे अभियान को गति देना प्रशासन की प्राथमिकताओं में टॉप पर है। गंगा को स्वच्छ रखने के लिए 16 से 31 मार्च तक स्वच्छता पखवाडे़ को गति देने के लिए रूपरेखा बनाई गई है। गंगा किनारे के 21 गांवों में टोलियां गंगा स्वच्छता का डोर-टू-डोर संदेश दे रही हैं। 23 मार्च को बैराज घाट पर सामूहिक सफाई श्रमदान होगा। कलाकार अपनी कलाकृतियों द्वारा गंगा का महत्व बताएंगे। इसके लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी शुरू हो गई है। ब्रज भूमि के धर्म मर्मज्ञ व कलाकारों को अपने हुनर का प्रदर्शन करने के लिए बुलाया जा रहा है। स्थानीय कलाकार भी अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
गंगा बैराज घाट पर हुई महाआरती
चैत्र शुल्क प्रतिपदा के अवसर पर गंगा स्वच्छता का संदेश देने के लिए रविवार को गंगा बैराज घाट पर शाम को महाआरती का सामूहिक आयोजन हुआ। आरती में डीएम अटल कुमार राय, सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी समेत जिले के आला अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्त्ता व काफी संख्या में लोग शामिल हुए। डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि गंगा स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम बड़े स्तर पर किए जाए। कार्यक्रमों के अलग-अलग संयोजक हों। डीएम ने अपील की कि लोग गंगा किनारे गंदगी नही करें। डीएम ने गंगा स्वच्छता की सामूहिक शपथ दिलाई। पंडित ललित शर्मा ने शंख ध्वनि करके मां गंगा का आह्वान किया। नमामि गंगे के जिला संयोजक सौरभ सिंघल मौजूद रहे। पड़ित ललित शर्मा समेत तमाम लोगों ने आरती में भाग लिया। आरती रोजाना गंाग के तट पर होती हैं।
विज्ञापन

महिलाओं की रही भागीदारी
गंगा स्वच्छता अभियान के महा आरती कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी बडी संख्या में रही। प्रशासनिक अधिकारियों की गृहणियों समेत जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आई महिलाओं ने महाआरती में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। डीएम ने कहा कि महिलाएं गंगा स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। घर से गंगा तक स्वच्छ बनाने के लिए महिलाएं आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें