फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झालू में डेंगू के पांच और रोगी मिलने से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कस्बा झालू में डेंगू और बुखार ने पैर पसार रखे हैं। डेंगू के पांच और रोगी मिलने से लोगों के होश उड़े हुए हैं। लोगों ने एहतियात बरतनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा झालू के मोहल्ला मिर्दगान निवासी रमेशचंद्र की पुत्रवधू डॉली, डा.सत्यम, मोहल्ला कानूनगोयान निवासी नरेश कोठीवाल की पत्नी सुधा, सुक्खे ठेकेदार की पुत्रवधू, मोहल्ला मौलवियान निवासी रिंकू गौड़ को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। डेंगू के पांच नए रोगी मिलने से लोगों में खलबली मची है, जिसे भी बुखार हो रहा है वह अपने को डेंगू का रोगी मान रहा है। थोड़ा बुखार होने पर भी लोग खून की जांच कराने के लिए पहुंच रहे हैं। बुखार के नए रोगी सामने आ रहे हैं। अब तो आलम यह है कि कई परिवारों के बुखार की चपेट में आने से कोई नहीं बचा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को डेंगू व बुखार से कोई लेनादेना नहीं है। एक दिन जाने के बाद विभाग की टीम दोबारा झालू नहीं आई है। इसे लेकर लोगों में भारी रोष है। नगर पंचायत की ओर से भी कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने में कंजूसी की जा रही है। एक दिन छिड़काव कराने के बाद फिर छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। नालियों में मच्छरों व लार्वा को मारने का इंतजाम लोग खुद करते घूम रहे हैं। सीएमओ डा.राकेश मित्तल के मुताबिक स्वाइन फ्लू का और कोई रोगी सामने नहीं आया है। बुखार व डेंगू के मरीजों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें