फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पांच हजार किसानों को बांटे जाएंगे ऋण मोचन प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शासन की कर्ज माफी योजना के क्रियान्वयन में तेजी आ गई है। जिले के पांच हजार किसानों को दूसरे चरण में ऋण मोचन प्रमाणपत्र बांटे जाएंगे। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी अवकाश के बावजूद शनिवार को बैंक अधिकारियों के साथ योजना को अमली जामा पहनाने की तैयारी में जुटे रहे। दूसरे चरण की माफी योजना के दायरे में आने वाले किसानों को बैंक खाते आधार कार्ड से आठ सितंबर तक आवश्यक रूप से लिंक कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार शासन की ऋण माफी योजना में पहले चरण में चयनित किसानों का पैसा उनके खातों में पहुंच गया है। अब दूसरे चरण में चयनित किसानों को ऋण मोचन प्रमाणपत्र बांटने की तैयारी है। शनिवार को ईद उल अजहा का अवकाश था, लेकिन सीडीओ जिले के बैंक अधिकारियों की बैठक में प्रमाण पत्र वितरण को अंतिम रूप देने में लगे रहे। सीडीओ के मुताबिक प्रमाणपत्र वितरण के लिए आठ सितंबर को जिला मुख्यालय पर शिविर लगेगा। शिविर में जिले के पांच हजार किसानों को प्रमाण पत्र बांटने का लक्ष्य है। बैंक अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अनेक किसानों ने अपने बैंक खातों को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है। इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि दूसरे चरण के किसान यदि आठ सितंबर तक अपने खाते आधार कार्ड से लिंक नही कराते हैं तो उनके नाम कर्जमाफी की अगली सूची में भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें