बिजनौर। जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के अंतर्गत स्व.बाबू सिंह चौहान एवं स्व.ब्रजेश्वर स्वरूप शर्मा के स्मृति में डे नाइट वालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। शुभारंभ मैच में रामपुर ने बिजनौर को पटखनी दी।
बुधवार को बिजनौर क्लब में आयोजित टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुचि चौधरी, पत्रकार सूर्यमणि रघुवंशी, नीरज चौधरी, सुशील कर्णवाल, तेजपाल भाई ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके उपरांत स्व.बाबू सिंह चौहान के चित्र पर अतिथियों ने माल्यार्पण किया। शुभारंभ मैच बिजनौर और रामपुर के बीच खेला गया। इसमें पहले सेट में बिजनौर 27, रामपुर 25, दूसरे सेट में रामपुर 25, बिजनौर 17, तीसरे सेट में रामपुर 25 व बिजनौर 16 अंक पर रहा। रामपुर ने बिजनौर को हराकर मैच अपने कब्जे में कर लिया। दूसरा मैच रामपुर और मुजफ्फनगर के बीच जारी था। इस अवसर पर संयोजक ओमवीर राणा, कोच अजीत तोमर, जितेंद्र राणा, प्रियंका, जय नारायण अरूण धर्मदेव भाटी, अशोक त्यागी, भूदेव चंदेल, सुमित सिंघल, अवनीश त्यागी, चंद्रशेखर, मुकुल पाल, खड़क सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जबर सिंह ने किया।