फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडी का बड़े बकाएदारों की बिजली कट करने का आदेश, बकाएदारों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कनेक्शन काटने के आदेश से बड़े बकाएदार परेशान
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। पश्चिमांचल विद्युत निगम के एमडी का आदेश है कि जेई अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर कम से कम तीस बड़े बिजली बकाएदारों के कनेक्शन काटेंगे। अभियान 14 जुलाई तक चलेगा। इससे बड़े बकाएदार परेशान हैं।
विज्ञापन

एक्स्ईएन हरीश कुमार चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने क्षेत्र के सभी 23 बिजलीघरों पर तैैनात अवर अभियंताओं की संयुक्त बैठक ली थी। इसमें उन्हें एमडी के आदेश से अवगत कराया गया था। इसमें सभी से अपने क्षेत्र के 30 बड़े बकायादारों के कनेक्शन काटने को कहा गया था। इस अभियान के तहत डिवीजन में 20 कनेक्शन काटे गए हैं। इन पर 25 लाख रुपये से ज्यादा बकाया था। जिन बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए हैं, उन्हें हिदायत दी गई है कि चोरी-छिपे बिजली चलाने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। धामपुर डिवीजन में सभी 23 बिजलीघरों की जिम्मेदारी 11 अवर अभियंताओं पर है। इस अभियान की मानिटरिंग स्वयं एमडी स्तर से की जा रही है। उधर निगम की ओर से शुरू हुए अभियान से बकाएदारों में खलबली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें